फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Sunil Rathi has threatened from Tihar Jail to BJP MLA Yogesh Dhama

यूपी: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने भाजपा विधायक योगेश धामा को दी धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

Mon, 27 Jul 2020 11:23 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Sunil Rathi has threatened from Tihar Jail to BJP MLA Yogesh Dhama
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

सतारूढ़ पार्टी के विधायक भी महफूज नहीं है। तिहाड़ जेल में बंद शातिर अपराधी सुनील राठी ने बागपत के विधायक योगेश धामा को धमकी दी। अपराधी बागपत से अपनी मां को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भाजपा विधायक योगेश धामा जेल में बंद अपराधी सुनील राठी ने चिट्ठी भेजी है। जिसमें शातिर अपराधी ने पहले यमुना नदी में खनन का विरोध करने पर आपत्ति जताई और फिर भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दे दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपराधी सुनील राठी बागपत से अपनी मां राजबाला को जिला पंचायत का चुनाव लड़वाना चाहता है। जिसकी वह तैयारी कर रहा है। इससे पहले अपराधी ने अपने शूटरों से हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की गोली मारकर हत्या करा दी। अपराधी सुनील राठी ने बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। जिसके बाद से सुनील राठी बागपत में अपने गैंग को लगातार एक्टिव कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने देखी सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा फिल्म, ट्विटर पर की तारीफ


बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक योगेश धामा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को भाजपा विधायक एडीजी मेरठ जोन से मिले हैं। तिहाड़ जेल में बंद शातिर अपराधी सुनील राठी लगातार बागपत में व्यापारियों से रंगदारी और लोगों को धमकी भरी चिट्ठी भेज रहा है। सुनील की दहशत के चलते कोई भी उसका विरोध नहीं कर रहा। अब भाजपा विधायक को ही सुनील राठी ने धमकी दे दी।  

शातिर अपराधी सुनील राठी के शूटरों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। भाजपा की विधायक योगेश धामा मिलने के लिए आए थे, लेकिन जान के खतरे वाली कोई बात नहीं उन्होंने मुझसे नहीं कही। अपराधी के खिलाफ पुलिस ने काफी काम किया है।  - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed