{"_id":"67bc0f8d199ef307b40f1873","slug":"baghpat-news-case-filed-against-five-people-in-ration-dealer-suicide-these-allegations-were-made-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राशन डीलर की आत्महत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगा था ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राशन डीलर की आत्महत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगा था ये आरोप
Mon, 24 Feb 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:55 AM IST
सार
राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
बागपत के अमीनगर सराय के बशोध गांव निवासी राशन डीलर के बेटे की आत्महत्या में गांव के चार लोगों सहित एक अन्य राशन डीलर के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमें मृतक के भाई ने पांचों पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। थानापुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
21 फरवरी की रात बसोध निवासी राशन डीलर शकुंतला देवी के बड़े बेटे आशीष ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों को घर के मंदिर से आशीष का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसने गांव के चार लोगो सहित एक अन्य राशन डीलर पर रुपयों का दबाव बनाना और राशन लेकर पैसे ना देना था, जिसकी वजह से आशीष काफी तनाव में था और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन
आशीष के भाई मनीष पुत्र नरेश ने गांव के इस्लाम, तारे, सरफराज, महबूब और मेवला के राशन डीलर अध्यक्ष कुलदीप के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन