फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: nephew of former Chairman of Doghat died in the accident

Baghpat: जेसीबी मशीन से हुई जोरदार टक्कर, हादसे में दोघट के पूर्व चैयरमैन के भांजे की मौत

Tue, 18 Apr 2023 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Apr 2023 01:15 PM IST
सार

बड़ौत से भाई की शादी का कार्ड देने मेरठ जा रहे दोघट के पूर्व चैयरमैन के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि मृतक का परिवार क्षेत्र के बावली रोड पर रहता है। वहीं युवक की मौत के बाद आवास पर सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat:  nephew of former Chairman of Doghat died in the accident
मृतक छात्र का फाइल फोटो व मौके पर मोजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत नगर की बावली रोड पर रहने वाले छात्र की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मेरठ के नन्नू के पास मौत हो गई। मृतक छात्र अपने बड़े भाई बैंक मैनेजर की शादी का कार्ड देने मेरठ जा रहा था। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव को लेकर बडौत पहुंचे और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक छात्र शशांक (26) साल पुत्र उदयवीर बावली रोड बड़ौत का रहने वाला था। सोमवार की शाम वह घर से बाइक पर मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां अपने बड़े भाई निशांत तोमर जो पानीपत की एक बैंक शाखा में मैनेजर है उसकी शादी का कार्ड देने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही वह मेरठ के नंदू के पास पहुंचा, तो सामने से अचानक जेसीबी मशीन आ गई और जोरदार भिंडत में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई कराए शव को लेकर बड़ौत पहुंचे और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। 

दोघट के पूर्व चैयरमैन का भांजा व जयपुर की एसडीएम का सगा भाई था मृतक छात्र
मृतक छात्र शंशाक दोघट के पूर्व चैयरमैन पिंटू का सगा भांजा ओर जयपुर में एसडीएम पद पर कार्यरत देविका तोमर का सगा भाई था। मृतक छात्र सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था।  

छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र की मौत से भाई प्रशांत तोमर, बहन वर्णिका तोमर, मां अरुणा तोमर, पिता उदयवीर व परिवार की महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल है। छात्र के भाई प्रशांत तोमर ने बताया कि बडे भाई निशांत की शादी 22 अप्रैल को तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed