फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Neeraj returned after winning medal in Asian Games, warm welcome, celebratory atmosphere

बागपत: एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे नीरज का जोरदार स्वागत, जश्न का माहौल, बांटी मिठाइयां

Sun, 01 Oct 2023 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Oct 2023 05:44 PM IST
सार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रोइंग में रजत पदक जीतने वाले नीरज रविवार को अपने गांव पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। नीरज की जीत के बाद आदर्श नंगला में भी जश्न का माहौल है, मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।

विज्ञापन
Baghpat: Neeraj returned after winning medal in Asian Games, warm welcome, celebratory atmosphere
नीरत का स्वागत करते क्षेत्रवासी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रोइंग में रजत पदक जीतकर लौट खिलाड़ी नीरज का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-मालाओं से नीरज का स्वागत किया और एक- दूसरे को मिठाइयां बांटी। गांव में भी पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।

विज्ञापन


भारत की रोइंग टीम में आदर्श नंगला गांव के किसान बिजेंद्र के बेटे नीरज भी शामिल रहे। नीरज सेना के जवान है और वह भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ी भी है। नीरज ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रोइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया और जनपद का नाम देश में रोशन किया।

विज्ञापन

रविवार को पदक विजेता नीरज का दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए थिरकते नजर आ रहे थे। लोगों ने फूल मालाओं से नीरज का स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाईयां बांटी।

स्वागत करने वालों में रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी, भाजपा नेता धर्मेंद्र तोमर चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व रालोद नेता संजीव मान, श्रवण तोमर, सम्राट, पिंटू तोमर, अजयराज शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पिछले साल पूना में नीरज ने जीता था स्वर्ण पदक
पिछले वर्ष दिसंबर में पूना में हुई 39वीं सीनियर नेशनल रोंइग चैंपियनशिप में नीरज ने आर्मी की तरफ से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। नीरज द्वारा पदक जीतने पर आर्दश नंगला में पिता बिजेंद्र ओमवीर, आशीष मान, मनोज मान,  हरेंद्र मान आदि ने खुशी मनाई और लोगों को मिठाईयां खिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed