फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Muslim washerman society has decided to boycott marriage for playing DJ and taking dowry

Baghpat Nrews: डीजे बजाने व दहेज लेने पर निकाह का समाज करेगा बहिष्कार, मुस्लिम धोबी समाज ने लिया फैसला

Sun, 12 Feb 2023 06:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Feb 2023 06:28 PM IST
सार

बागपत के माही गार्डन में मुस्लिम धोबी समाज के सम्मेलन में सराहनीय फैसला लिया गया। समाज के लोगों की शादी में सजावट, दावत, डीजे पर पैसा खर्च नहीं करने अपील की और इस पैसे को लड़कियों को शिक्षित करनेए गरीब बेटियों की शादी व खेलों के लिए खर्च करने की अपील की।

विज्ञापन
Baghpat: Muslim washerman society has decided to boycott marriage for playing DJ and taking dowry
मुस्लिम धोबी समाज के सम्मेलन में बोलते वक्ता - फोटो : amr ujala

विस्तार

बागपत में डीजे बजाने व दहेज लेने पर निकाह का मुस्लिम धोबी समाज बहिष्कार करेगा। मुस्लिम धोबी समाज के सम्मेलन में यह फैसला लिया गया है। जहां उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा हरियाणा के लोग भी शामिल हुए। सम्मेलन में समाज से अन्य कुरीतियों को दूर करने और हिंदू-मूस्लिम भाईचारे को बढ़ाने की अपील भी की गई।

विज्ञापन


शहर के माही गार्डन में रविवार को मुस्लिम धोबी समाज के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कय्यूम ने कहा कि निकाह में फिजूल खर्च खूब किया जा रहा है। मोहल्ले में खूब सजावट कराई जाती है और बड़ी दावत की जाती है तो डीजे पर भी खूब पैसा खर्च किया जाता है। इस तरह से पैसा खर्च करने की जगह आराम से निकाह कराया जाए और उस पैसे को लड़कियों को शिक्षित व गरीब बेटियों की शादी में जरूरी सामान देकर खर्च किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही दहेज देने व लेने पर रोक लगाने को ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गई। कहा कि समाज की बेहतरी के लिए अगर कोई अपना पसीना गिराता है तो हम अपना खूना गिराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर कस्सार ने कहा कि समाज के युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें और उनको पढ़ा-लिखाकर रोजगार की तरफ बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन किया जाए और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज को दिलाया जाए। जिलाध्यक्ष इमरान कस्सार ने कहा कि समाज के लोगों ने सम्मेलन में लिए गए फैसलों पर अमल करने की बात कही है। जिससे उन फैसलों से समाज के लोगों को फायदा मिल सके। कहा कि जमीयन के नाम पर किसी को परेशान नहीं करने की अपील भी की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed