फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat MP Satyapal Singh said Muslims burnt our books

UP: सांसद सत्यपाल बोले- मुस्लिमों ने हमारी किताबों को जला दिया, कहा- सिख-बौद्ध और जैन धर्म में सब जगह ओम

Tue, 17 Oct 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

Baghpat News : सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुस्लिमों ने हमारी किताबों को जला दिया। उन्होंने कहा कि सिख, बौद्ध और जैन धर्म में सब जगह ओम है।

विज्ञापन
Baghpat MP Satyapal Singh said Muslims burnt our books
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह

विस्तार

सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है। मुस्लिमों ने ओम काे आमीन बना दिया। उन्होंने यह बात बागपत के लुहारी गांव में आर्य समाज के वार्षिकात्सव में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश के पंडित और ब्राह्मणों ने तपस्या कर देश की संस्कृति को बचाए रखा, लेकिन बाहर के जो मुस्लिम और दूसरे लोग आए, उन्होंने हमारी किताबों को जला दिया। उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि ब्राह्मणों ने ही कंठस्थ करके रखा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति जब पद की शपथ लेता है तो हाथ में बाइबल पढ़ता है। वे उस दिन को देखना चाहते है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जब अपने पद की शपथ ले तो उनके हाथ में वेद हो। इस देश के अंदर जब तक वेदों का प्रचार और प्रसार चला रहा। तब तक यह देश दुनिया का विश्व गुरु रहा। यह भी कहा कि भाजपा देश को ऐसा सक्षम और शक्तिशाली देश बनाना चाहती है, जिसमें गंदगी, गरीबी, जातिवाद और संप्रदायवाद खत्म हो जाए।

यह भी पढ़ें: एलानिया कत्ल: बर्दाश्त न हुआ बहन का प्यार, प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, लाश लगाई ठिकाने, फिर इत्मीनान से पी चाय

सांसद ने कहा कि ओम केवल हिंदुओं और आर्यों में नहीं है, बल्कि दुनिया में जितने धर्म है सभी में ओम है। ईसाई आए तो उन्होंने ओम का अमीन बना दिया और मुसलमान आए उन्होंने ओम का आमीन बना दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सिख, बौद्ध और जैन धर्म में सब जगह ओम है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed