{"_id":"5c24fc45bdec2256be1ee2ba","slug":"baghpat-jayant-chaudhary-s-birthday-was-celebrated-at-rld-office-and-the-workers-congratulated","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यालय में धूमधाम से मनाया जयंत चौधरी का बर्थडे, कार्याकर्ताओं ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यालय में धूमधाम से मनाया जयंत चौधरी का बर्थडे, कार्याकर्ताओं ने दी बधाई
Thu, 27 Dec 2018 09:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यालय में जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में रालोद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 40वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अन्य स्थानों पर भी उनका जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
रालोद कार्यालय में युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता रालोद कार्यालय में पहुंचे और जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि जयंत चौधरी युवाओं के नेता है। वे चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर पार्टी को एक दिशा प्रदान करने का काम कर रहे हैं। इसमें युवा रालोद के सतेंद्र प्रमुख, अश्वनी तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, मोहित तोमर, संजय पंवार, इरसार खान, प्रदीप हरेंद्र, उस्मान, भूरा, पंकज, मोहित मुखिया, जितेंद्र, भरत आदि रहे।
विज्ञापन
विकास प्रधान बाछौड़ ने सीएचसी में जयंत चौधरी के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे और जंयत चौधरी की दीर्घ आयु की कामना की। इसमें अक्षय मलिक, बबली तोमर, आशीष तोमर, अमित तोमर, विशेष तोमर, रोहित, सोनू, छोटू, राजीव, पलटू, प्रियवत राणा, विक्की आदि रहे। जाट कॉलेज मार्केट व शहीद शाहमल एकेडमी पर युवा रालेाद के प्रदेश महासचिव बसंत तोमर के नेतृत्व मे जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काटकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इसमें मन्नू तोमर, मोहित तोमर, बबल, राहित चौहान, आदित्य, अमित, प्रतीक तोमर, विनोद, रामवीर, शिवा, वर्षा, नेहा आदि रहे। सिरसली में भी जयंत चौधरी का जनमदिन मना। इसमें गौरव तोमर, ओमवीर, राहुल, कपिल, सुमित, शैलेष आदि रहे। रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने जयंत चौधरी के जन्मदिन पर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को कॉपियां, टापी, पेंसिनल, फल बांटे और दीघु आयु की कामना की। इसमें हाजी जमीरूदीन अब्बासी, योगेश, आशुतोष, नगेंद्र, समीर, डॉ. रविंद्र, आरिफ, इस्लामुदीन, शरीफ ठेकेदार आदि रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/