{"_id":"61f4ff54425af9682b714c8d","slug":"baghpat-eight-year-old-child-strangled-to-death-dead-body-found-on-the-roof-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, मकान की छत पर मिला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : आठ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, मकान की छत पर मिला शव
Sat, 29 Jan 2022 02:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:18 PM IST
सार
बताया गया कि आसरा गांव में आठ साल के मासूम का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। बच्चे के गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
child death
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक आठ साल के मासूम का शव मकान की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि आसरा गांव में आठ साल के मासूम का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। बच्चे के गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या करने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि बच्चा घर के बाहर खेलते हुए शुक्रवार शाम से लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सुबह होने पर बच्चे का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि भिजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन