फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Allegations of fraud in loans, farmers' ruckus on the bank, demand action against the culprits

बागपत: ऋण में फर्जीवाड़े का आरोप, किसानों का बैंक पर हंगामा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 03 Sep 2020 01:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2020 01:40 AM IST
सार

  • संतोषजनक जवाब न देने पर किसानों ने जतायी नाराजगी
  • सूचना पर पहुंची पुलिस, किसानों ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Baghpat: Allegations of fraud in loans, farmers' ruckus on the bank, demand action against the culprits
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत में ऋण में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते  हुए किसानों ने बिनौली रोड स्थित यूनियन बैंक शाखा पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने समझाबुझाकर किसानों को शांत किया। लेकिन किसानों ने ऋण में फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी न होने पर डीएम मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

 
 सिनौली गांव के किसान इक्टठा होकर यूनियन बैंक शाखा बिनौली रोड पर पहुंचे। किसानों ने कहा कि गांव के दिनेश चन्द पुत्र श्रीकृष्ण पालीवाल ने वर्ष 2016 मेें एसबीआई की कृषि विकास शाखा से 5.93 लाख का लोन लिया था, लेकिन बकाया गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं के चलते लिया गया ऋण जमा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित ने जब तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का फार्म भरने के लिए फर्द निकलवाई तो उसमें 6 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन यूनियन बैंक से अंकित दर्शाया गया। किसान ने जब बैंक अधिकारियों से इसकी जानकारी लेनी चाहिए तो दो दिन में जानकारी देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि इस बीच यूनियन बैंक से दो कर्मचारी किसान के घर पहुंचकर ऋण वसूली का नोटिस लेकर पहुंचे। बुधवार को दोबारा से बैंक पहुंचकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया तो बैंक अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वालों में दिनेश, वरूण, सरदार सिंह, विपिन पूनिया, निमेष पालीवाल आदि शामिल रहे। 

ऋण में कोेई फर्जीवाड़ा नहीं 
यूनियन बैंक शाखा बिनौली रोड के मैनेजर जितेन्द्र कुमार का कहना है कि ऋण में कोई फर्जीवाड़ा  नहीं किया गया है। लोन की फाइल में दिनेश का फोटो लगा है। बैंक के पास लोन लेने वाले व्यक्ति का शपथ पत्र व नोड्यूज सहित अन्य प्रमाण पत्र हैं। सभी प्रमाण पत्रों की जांच कर लोन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed