{"_id":"5d9ee7da8ebc3e016a182949","slug":"badmash-looted-mobile-from-two-boys-in-meerut-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, दो जगह युवकों से दिनदहाड़े मोबाइल लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में बदमाशों को नहीं है पुलिस का खौफ, दो जगह युवकों से दिनदहाड़े मोबाइल लूटकर हुए फरार
Thu, 10 Oct 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
बदमाश इन लड़कों से मोबाइल लूट लिए
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में एक तरफ एनकाउंटर के डर से बदमाश लगातार सरेंडर कर रहे हैं तो वहीं शहर में लूट की वारदातें करने वाले बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मेरठ के परतापुर में गुरुवार को दिनदहाड़े शहर में दो जगह बदमाशों ने दो यवकों से मोबाइल लूट लिया। युवकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
परतापुर के रिठानी निवासी हेपटा केयर कंपनी के लैब इंजीनियर डालचंद्र शताब्दी नगर सेक्टर एक में वाशु ऑटोमोबाइल के निकट टेम्पो से उतरकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए स्पलेंडर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवक काफी दूर तक बदमाशों के पीछे भागा लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
इस घटना के बाद बदमाशों का आतंक यहीं नहीं थमा और उन्होंने तुरंत ही दूसरी घटना को अंजाम दे डाला। शताब्दी नगर के ही बंसल चौक पर रिठानी निवासी आकाश कुमार मॉर्निंग वॉक कर रहे थे कि बदमाशों नेउनके हाथ से मोबाइल छीना और जैनपुर गांव के रास्ते फरार हो गए।
दोनों पीड़ित युवको ने परतापुर थाने पर पहुंच कर लूट की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने दोनों मोबाइल लूट की घटना को मोबाइल जेब से गिरने में दर्ज कर दोनों पीड़ितों को थाने से टरका दिया।
दोनों पीड़ित युवको ने परतापुर थाने पर पहुंच कर लूट की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने दोनों मोबाइल लूट की घटना को मोबाइल जेब से गिरने में दर्ज कर दोनों पीड़ितों को थाने से टरका दिया।