{"_id":"617b0c82a577e7378e3dcee2","slug":"baddo-s-secrets-will-be-revealed-to-vinay-tyagi-accused-of-double-murder-city-news-mrt562723680","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपी विनय त्यागी से खुलेंगे बददो के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपी विनय त्यागी से खुलेंगे बददो के राज
विज्ञापन

- सदर में रहने वाले बददो के करीबी के घर बनी थी दोहरे हत्याकांड की पटकथा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कुख्यात प्रवीण शर्मा और राजीव उर्फ टुर्री की हत्या में नामजद आरोपी विनय त्यागी की गिरफ्तारी के बाद ढाई लाख के मोस्ट वांटेड बददो के राज खुलेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सदर में रहने वाले बददो के एक करीबी बताए जाने वाले के घर पर दोहरे हत्याकांड की पटकथा रची थी। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी। जिसमें सामने आया कि हत्यारोपी विनय त्यागी की शातिर अपराधी बदन सिंह बददो से दोस्ती थी।
दोहरे हत्याकांड में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय त्यागी और मोनू त्यागी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी उनकी तलाश शुरू नहीं की है। विवेचक इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि साढ़े छह साल पहले तिहरे हत्याकांड के बाद से प्रवीण शर्मा और राजीव टुर्री लापता थे। सन 2017 में विनय त्यागी देहरादून प्रेमनगर थाने में पकड़ा गया था। आरोप है कि विनय और मोनू त्यागी ने प्रवीण शर्मा व राजीव टुर्री की हत्या की थी। जिसमें प्रवीण का शव गढ़ रोड स्थित काली नदी में पत्थर बांधकर फेंकने की बात कही थी। अब ब्रह्मपुरी पुलिस देहरादून जाएगी व विनय के दिए बयान की जीडी की असली कॉपी लेकर आएगी। जिसके बाद पुलिस की अगली कार्रवाई शुरू होगी।
वहीं, बददो का कनेक्शन विनय त्यागी से जुड़ने के बाद क्राइम ब्रांच एक्टिव हो गई। क्राइम ब्रांच ने विनय की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विनय त्यागी के बददो से संबंध थे। बददो ढाई लाख का मोस्ट वांटेड है और उसकी तलाश पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि विनय और मोनू की गिरफ्तारी के बाद बददो के कई राज खुल सकते है। बताया है कि बददो का एक करीबी सदर में रहता है। जहां पर विनय त्यागी, प्रवीण शर्मा और बददो का आना जाना था। दोहरे हत्याकांड की पटकथा पर सदर में इसी घर से रचने की बात सामने आ रही है। ब्रह्मपुरी स्थित शास्त्री की कोठी के पास तीन दोस्तों की हत्या के बाद प्रवीण शर्मा को मारने की प्लानिंग बनी थी।
विज्ञापन
------
इनसेट
लेनदेन का विवाद, फिर साजिश की
विनय त्यागी ने देहरादून में पुलिस कस्टडी में लेनदेन के विवाद में प्रवीण शर्मा की हत्या करना बताया। हालांकि यह बात पुलिस को हजम नहीं हो रही। प्रवीण शर्मा भी शातिर अपराधी था। पुलिस ने इसके बारे में बृहस्पतिवार को जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि विनय और प्रवीण में विवाद चल रहा है। इसकी जानकारी कई लोगों को थी। इसी का फायदा उठाकर तीन दोस्तों की हत्या के बाद प्रवीण को मारने की गहरी साजिश रची गई। उसके कई ठिकानों पर लोगों से साठगांठ की थी।
---
हत्यारोपी विनय त्यागी और मोनू त्यागी की गिरफ्तारी होगी। 2017 में दिए बयान को लिखापढ़ी में मेरठ पुलिस देहरादून से लेकर आएगी। मामला काफी पुराना है, लेकिन पुलिस पूरे साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। एसपी क्राइम जांच करने में लगे है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी