{"_id":"5faedeb68ebc3e9bb350c23f","slug":"baddo-s-property-worth-crores-meerut-news-mrt5109435158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दो की करोड़ों की संपत्ति निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दो की करोड़ों की संपत्ति निशाने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनाम बदन सिंह बद्दो ने पांच साल में जितनी भी संपत्ति बेची या उपहार में दी, वह सब जांच के घेरे में है। पुलिस ने इस संपत्ति को जब्त करने के लिए लिखापढ़ी शुरू कर दी है। एमडीए के नोटिस देने के बाद पुलिस कब्जाधारियों से जवाब मांग रही है।
पुलिस कस्टडी से भागे बदन सिंह बद्दो की घेराबंदी करने और 23 नवंबर को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए पुलिस एक्शन में है। उसकी आलीशान कोठी पर कुर्की की कार्रवाई के बाद अब करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही चल रही है। पुलिस ने बद्दो द्वारा 5 साल में बेची गई या उपहार में दी गई संपत्ति का भी रिकॉर्ड निकाला है।
एमडीए के नोटिस के बाद पुलिस ने बद्दो के करीबी और करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदने वालों को भी निशाने पर ले लिया है। पुलिस का दावा है कि बद्दो ने कोई भी संपत्ति नहीं बेची है। अपराध कर अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति को पुलिस प्रशासन से बचाने के लिए संपत्ति को उपहार में देने का काम किया है। इसके भी साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं। अब यह संपत्ति भी पुलिस जब्त करेगी।
विज्ञापन
बद्दो तक पहुंचने के लिए मूंछ की घेराबंदी
पुलिस का कहना कि बद्दो व सुशील मूंछ की गहरी दोस्ती है। बद्दो तक पहुंचने के लिए मूंछ की घेराबंदी जरूर की जाएगी। जमानत मिलने के बाद मूंछ गायब हो गया। मूंछ को घेरने के लिए उसे जमानत देने वालों को भी नोटिस दिया जाएगा। वही बताएंगे कि मूंछ कहां है और उसकी गतिविधियां क्या हैं। पुलिस ने जमानत देने वाले यशपाल समेत चार लोगों से इस संबंध में बातचीत जल्द करना बताया है।