फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh keeps an eye on every activity of police-administration

पुलिस-प्रशासन की हर गतिविधि पर कुख्यात बदन सिंह की नजर, अपनों के संपर्क में लगातार बना रहता है मोस्ट वांटेड 'बद्दो'   

Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Jul 2020 12:27 AM IST
सार

  • ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी का मामला
  • अपने खास लोगों के संपर्क में लगातार बना रहता है मोस्ट वांटेड बद्दो

विज्ञापन
Badan Singh keeps an eye on every activity of police-administration
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो का फरारी के बाद से अपने खास लोगों से लगातार संपर्क बना हुआ है। इसके चलते वह पुलिस-प्रशासन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में साफ है कि बद्दो देश में ही कहीं छिपा हुआ है।

विज्ञापन


कानपुर के विकास दूबे के प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी मोस्ट वांटेड अब एसटीएफ के निशाने पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को भी ऐसे कुख्यातों का सफाया करने का स्पष्ट निदेश दिया है। ऐसे में अब कुख्यात बदन सिंह बद्दो एसटीएफ के अलावा मेरठ पुलिस के निशाने पर है।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब-करीब सभी बड़े बदमाश इस समय जेल में हैं। बदन सिंह बद्दो भी आजीवन कारावास में जेल में बंद था। 28 मार्च 2019 में वह पूर्वांचल की जेल से गाजियाबाद में पेशी पर लाया गया था। जहां वापसी में जेल जाने के बजाय वह पुलिस से सेटिंग कर मेरठ में होटल मुकुट महल होटल पहुंच गया था। जहां पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से बद्दो हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में पुलिस ने शहर के कई व्यापारियों और उसके करीबियों को जेल भेजा था, जो अब जमानत पर बाहर हैं। लेकिन बदन सिंह बद्दो का पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई।

बद्दो को लेकर चर्चा रही कि वह विदेश भाग गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार बद्दो भारत में ही है और अपने खास लोगों की मदद से वह मेरठ सहित लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर नजर लगाए हुए है।

फरारी के बाद बद्दो की कई ऑडियो वायरल हुई, जिसमें उसने अपने विरोधियों को धमकी दी। काफी दिनों से बद्दो की चर्चा बंद हो गई थी। लेकिन कानपुर विकास दूबे प्रकरण के बाद मोस्ट वांटेड अपराधियों की तलाश फिर से तेज हो गई है।


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिस तरह बद्दो के करीबियों पर फिर से शिकंजा कसना शुरु किया है, उससे बद्दो अनजान नहीं है। उसे मेरठ पुलिस की हर गतिविधि की खबर मिल रही है। वह लगातार अपने खास लोगों के संपर्क में बना हुआ है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बद्दो देश से बाहर नहीं गया है, बल्कि देश में ही किसी अन्य राज्य में छिपा हुआ है।

एटीएस एक्टिव, टीम गठित
बदन सिंह बद्दो की तलाश में एटीएस भी एक्टिव हो गई है। बद्दो के ठिकानों और उससे जुड़े लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने कुख्यात बद्दो की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed