{"_id":"67e4622f1223ea65c90b0e62","slug":"badan-singh-baddos-associate-papit-badhla-was-taken-into-custody-by-the-police-meerut-news-c-72-1-mrt1062-130754-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
मेरठ। पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला को बुधवार शाम परीक्षितगढ़ और एसओजी टीम ने हिरासत में लिया है। उससे परीक्षितगढ़ थाने में पूछताछ की गई। बदन सिंह बद्दो की घेराबंदी के लिए पुलिस टीम लग गईं हैं।
28 मार्च 2019 को शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो पुलिस अभिरक्षा से मुकुट महल होटल से भागा था। उसके भागने में बढ़ला गांव के पपीत बढ़ला की अहम भूमिका थी। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने पपीत को जेल भेजा था। पपीत बद्दो का सबसे करीबी था। हालांकि पपीत के बाद बद्दो ने पपीत से संपर्क नहीं किया था। पपीत बढ़ला की तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल के दौरान हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। उसकी लगातार पुलिस निगरानी कर रही थी।
सर्विलांस और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उस पर नजर रखी जा रही थी। बताया गया है कि पपीत बढ़ला की सिफारिश में कुछ नेताओं के अधिकारियों के पास फोन पहुंच रहे हैं। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि बदन सिंह बद्दो प्रकरण में पपीत बढ़ला की अहम भूमिका सामने आई थी। जिसके चलते उसको हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बद्दो के अन्य साथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।