फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baby not accepeted by husband

गर्भ में पल रहे बच्चे को पति ने अपना मानने से इंकार करते हुए घर से निकला।

Wed, 18 Aug 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
baby not accepeted by husband
गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से किया इनकार, पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इतेफाक नगर में पति ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इनकार करते हुए पत्नी के साथ मारपीट की। बाद में उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान महिला ने दिल्ली निवासी अपने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने महिला के साथ लिसाड़ी गेट थाना पहुंचकर आरोपी ओर उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी।

जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी नाजरीन की शादी करीब पांच महीने पूर्व वसीम निवासी इत्तेफाक नगर थाना लिसाड़ी गेट के साथ हुई थी। अब वह चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि मंगलवार को वसीम ने नाजरीन से मारपीट की। नाजनीन ने आरोप लगाया कि वसीम उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे को अपना मानने से इनकार करता है और मंगलवार को वसीम ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी वसीम के घर पर दबिश दी। पुलिस को वसीम तो नहीं मिला, लेकिन उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed