फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA first year team came first in sports competitions on the first day

Meerut News: खेल स्पर्धाओं में पहले दिन बीए प्रथम की टीम प्रथम

Sat, 14 Mar 2026 06:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
BA first year team came first in sports competitions on the first day
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व मशाल सौंपते हुए
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रथम चरण में भाला, गोला, डिसकस फेंक स्पर्धाएं हुईं। पहले दिन बीए प्रथम वर्ष की टीम पहले स्थान पर रही।
प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण और खेल अध्यक्ष डाॅ. नीलम प्रमोद के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ। प्राचार्या ने फीता काट कर और मां शारदा को नमन करके किया। मशाल जलाई गई और और छात्रा प्रियंका को मशाल दी गई, जिसने मैदान का चक्कर लगाया और इसके पश्चात खेल भावना का संदेश देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के प्रथम चरण में थ्रो आयोजित हुई। खो खो प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुई। जिसका फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। प्राचार्या ने कहा कि खेल हमारी शैक्षिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। छात्राएं पूरे मनोयोग से खेले और राष्ट्र की एकता अखंडता और समरसता की निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। निर्णय की भूमिका गोपाल कृष्ण अरोड़ा, निर्भय ने की। आज की खेल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और तीन रजत, तीन कांस्य बी ए प्रथम वर्ष ने प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। एक स्वर्ण और एक रजत, एक कांस्य के साथ बी ए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान और बी ए द्वितीय वर्ष को कोई पदक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed