{"_id":"5f494db4f1ddf3020376f454","slug":"azad-samaj-party-will-make-a-political-start-from-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से राजनीतिक शुरुआत करेगी आजाद समाज पार्टी, फिर विधानसभा लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से राजनीतिक शुरुआत करेगी आजाद समाज पार्टी, फिर विधानसभा लड़ेगी
Sat, 29 Aug 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad
- फोटो : ANI
आजाद समाज पार्टी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से करेगी। इस कदम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है। पंचायत चुनाव के बाद आसपा की निगाह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कुछ समय पहले आजाद समाज पार्टी का गठन किया था। जुलाई में ही पार्टी का मंडल कार्यालय सहारनपुर में दिल्ली रोड पर पैरामाउंट में खोला गया। अब शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ सहित पश्चिमी यूपी के अलावा पूरे प्रदेश में पार्टी की कमेटियां गठित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
हालांकि पंचायत चुनाव टल गए हैं, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत) में भी आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी उतार सकती है। इससे बसपा नेताओं की बेचैनी बढ़ सकती है। क्योंकि दोनों ही दलों के वोट का आधार एक जैसा है। चर्चा यह भी है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार बसपा भी कूद सकती है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारे जाएंगे और जिताने का भरसक प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पार्टी को मजबूत करने पर जोर है। सभी जिलों में कमेटियां बनाई जा रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।
-चंद्रशेखर आजाद, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष