फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayush won the gold, Deepika the silver, and Anmol the bronze medal.

Meerut News: आयुष ने स्वर्ण, दीपिका ने रजत और अनमोल ने कांस्य पदक जीता

Fri, 20 Mar 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Ayush won the gold, Deepika the silver, and Anmol the bronze medal.
- पैरा नेशनल एथलेक्टिक्स खेलों में दूसरे दिन भी चमके मेरठ के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भुवनेश्वर में चल रहे 24वें पैरा नेशनल एथलेटिक्स खेलों में दूसरे दिन भी मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें आयुष ने शाटपुट में स्वर्ण पदक, अनमोल ने कांस्य और दीपिका ने भाला फेंक में रजत पदक जीता।
आयुष वर्मा ने एफ-53 श्रेणी में शाटपुट में प्रतिभाग करते हुए आठ मीटर की दूरी तय की और स्वर्ण पदक जीता। आयुष इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके है। अनमोल ने एफ-55 श्रेणी में शाटपुट में प्रतिभाग किया और 9.76 मीटर दूरी तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ की दीपिका कुमारी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 12.10 मीटर दूरी तय की और दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। आयुष और अनमोल को उनके कोच रॉबिन कुमार और प्रदीप राज ने भी बधाई दी। सभी खिलाड़ियों को पदक प्राप्त करने पर एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी, आरएसओ जितेंद्र यादव, जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता सहित अन्य शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed