{"_id":"69e152b08c19cd88cf0d35f2","slug":"awareness-rally-taken-out-on-nari-shakti-vandan-act-meerut-news-c-72-1-mct1004-151876-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद और महिला अध्ययन केंद्र ने गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर जागरूकता रैली आयोजित की। रैली का नेतृत्व कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया, जो स्वयं जागरूकता तख्ती लेकर शामिल रहीं।
विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स ने भाग लिया। उनके हाथों में नारी तू नारी है, ना हारी ना बेचारी है जैसे प्रेरणादायक नारे वाली तख्तियां थीं। कुलपति प्रो. शुक्ला ने कहा कि नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं को राजनीति में एक-तिहाई भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
यह देश में समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। विकसित भारत के निर्माण के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। इस अवसर पर कई अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. बिंदु शर्मा, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. प्रदीप चौधरी, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।