{"_id":"6a10570759c2fa214f0d3c6d","slug":"awareness-camp-on-cleanliness-and-waste-management-for-students-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112424-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर
सरधना। नगर पालिका द्वारा जन जागृति सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष
Link Copied
सरधना। नगर पालिका द्वारा जन जागृति सप्ताह के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वच्छ भारत मिशन टीम ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उत्पन्न कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले डस्टबिन में सूखा कचरा, लाल डस्टबिन में सेनेटरी वेस्ट व काले डस्टबिन में विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट डालने के लिए जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और चेयरपर्सन सबीला बेगम ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी कूड़ा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के कम प्रयोग और घर से ही कचरा पृथक्करण की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।