{"_id":"6918894b85d3e67cc006065e","slug":"avni-vaishnavi-aastha-and-aaradhya-won-gold-medal-meerut-news-c-72-1-mct1009-143950-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवनि, वैष्णवी, आस्था और आराध्या ने जीते पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवनि, वैष्णवी, आस्था और आराध्या ने जीते पदक जीते
विज्ञापन
- सुभारती विवि के मैदान में खेलो इंडिया अस्मिता लीग के मुकाबले हुए शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विवि के खेल मैदान में उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से शनिवार को खेलो इंडिया अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग-2025 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 7–9 वर्ष और 15–18 वर्ष वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें अवनि, वैष्णवी, आस्था और आराध्या ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी नॉर्थ जोन महिला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होंगे।
चैंपियनशिप में 24 किलोग्राम वर्ग (7–9 वर्ष ) में अवनि सिंह ने स्वर्ण पदक, प्वाइंट फाइट 27 किलोग्राम वर्ग में आराध्या ने स्वर्ण पदक, अवनि शर्मा ने रजत पदक, अनन्या शर्मा ने कांस्य पदक जीता। प्वाइंट फाइट 33 किलोग्राम वर्ग में आस्था ने स्वर्ण पदक, वर्णिका ने रजत, अरिका सिंह ने कांस्य पदक जीता। म्युजिकल फॉर्म इवेंट (विभिन्न आयु वर्ग) में वैष्णवी, पूजा शर्मा व कृतिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।
इन मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतिभाशाली बेटियों ने अपने कौशल और शक्ति का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टूर्नामेंट के निदेशक सुशील कौशिक ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर ही उत्तर प्रदेश की टीम का चयन होगा। यह टीम नॉर्थ जोन टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यहां से विजेता खिलाड़ी नेशनल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सोनू, उदयवीर, अमित कुमार, सलमान खान, नीलेश, अंश, शुभम सहित अन्य रेफरी की भूमिका में रहे। इस मौके पर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश अरविंद शेरवेलिया, संदीप कुमार, आदित्य मकोरवाल, डॉ. अंकित सिंह, शोभा कश्यप आदि मौजूद रहे।