फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Autos and e-rickshaws banned from Commissionerate Square to Cooperative Bank Square

Meerut News: कमिश्नरी चौराहे से कॉपरेटिव बैंक चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

Fri, 13 Sep 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws banned from Commissionerate Square to Cooperative Bank Square
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अब कमिश्नरी चौराहे से कचहरी पुल कॉपरेटिव बैंक चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। जो भी चालक इस क्षेत्र में जाएगा उसके वाहन का चालान कर सीज किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे से लेकर कचहरी पुल तक जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर लंबा जाम लगे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो दिन पहले तो एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र भी इसी चौराहे पर जाम में फंस गए थे। उन्हें गाड़ी से उतरकर खुद जाम खुलवाया था। कचहरी पुल पर लंबे जाम से लोगों अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस यहां सख्त दिखाई दी। ट्रैफिक पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे से कॉपरेटिव बैंक चौराहे की तरफ ई-रिक्शा-आटो के प्रवेश पर रोक लगा दी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। एसपी यातायात का कहना है कि यदि प्रयोग सफल हुआ तो इससे स्थायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed