{"_id":"69aae4e5f744fcf2ad0a40ca","slug":"auction-process-for-meerut-t-20-league-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-149755-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ टी-20 लीग के लिए नीलामी की प्रक्रिया आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ टी-20 लीग के लिए नीलामी की प्रक्रिया आज
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ टी-20 लीग के लिए शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन जिला क्रिकेट संघ व आईआईएमटी विवि की ओर से किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा टीम के ऑनर अमित गोयल हैं। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के ऑनर इंडेक्सबेल रिटेल सॉल्यूशन के विशु गुप्ता है। मेरठ साउथ वॉरियर के ऑनर बंसल इंपैक्स के सुमित बंसल हैं। माल रोड टीम के ऑनर राहुल गुप्ता हैं। साकेत रॉयल चैंप्स के ऑनर अभिनव यादव और मोहित हैं। मेरठ कैंट कमांडोज के ऑनर हिमांशु और शैलेंद्र एलन हैं।
इनके अलावा मेरठ सिविल लाइन हीरोज के ऑनर ए स्क्वायर स्पोर्ट्स के दीपक त्यागी हैं। गंगानगर टीम के ऑनर गौरव चोपड़ा हैं। टूर्नामेंट को लेकर ट्रायल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी। इसमें सभी आठ टीमों के ऑनर खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। नीलामी के माध्यम से एक टीम 15 खिलाड़ियों को चुनेगी। इसके अलावा एक टीम तीन खिलाड़ी को सीधे चुन सकेगी और दो खिलाड़ी प्रदेश के अन्य जिलों से भी होंगे। इस तरह एक टीम कुल 20 खिलाड़ियों को अपने दलमें शामिल करेगी। नीलामी प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।