फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul said- The whole religion does not go wrong due to the mistake of one person.

Meerut News: अतुल बोले- एक की गलती से गलत नहीं हो जाता पूरा धर्म

Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Atul said- The whole religion does not go wrong due to the mistake of one person.
लावड़ (मेरठ)। पूर्व विधायक संगीत सोम के मौलाना पर दिए गए बयान पर रविवार को कस्बे में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने आए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक इस तरह के बयान देकर नफरत की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगीत सोम ने शनिवार को एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि दो टके के मौलाना की कोई औकात नहीं है, जब चाहूं इनकी क्लास लगा दूं। सब जानते हैं यह मदरसे में क्या पढ़ाते हैं। इस बयान के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक का नाम लिए बिना कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे ध्यान से सुनने की जरूरत है। वीडियो में मुस्लिम समाज के मौलाना के लिए अपशब्द बोले जा रहे हैं। कहा कि धर्मगुरु किसी भी धर्म के हों, लेकिन इस तरह की बातें करना गलत है। एक की गलती से पूरा धर्म गलत नहीं हो जाता। आगे कहा कि नफरत के इस दौर से बचने के लिए भाईचारे से रहना ही एक तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed