फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Pradhan burnt effigies of private hospitals and schools

Meerut News: अतुल प्रधान ने जलाया निजी अस्पतालों-स्कूलों का पुतला

Sun, 13 Oct 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Atul Pradhan burnt effigies of private hospitals and schools
मेरठ। सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान का धरना विक्टोरिया पार्क में शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने निजी अस्पताल और निजी स्कूल लिखे दो पुतले जलाए। कहा कि आज के रावण ये ही हैं, इनका दहन जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोमवार से धरना यहां विक्टोरिया पार्क में नहीं, बल्कि कलक्ट्रेट में दिया जाएगा। एडीएम सिटी और एसीएम धरना स्थल पर आए थे, उन्हें इससे अवगत करा दिया गया है। अगर उन्हें रोका जाता है तो वह गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। विक्टोरिया पार्क में बच्चों-युवाओं का खेल प्रभावित हो रहा है। इसलिए यहां से धरना खत्म किया जाएगा। अतुल प्रधान के समर्थन में गांवों से लोग आ रहे हैं। शनिवार को देहाती गायक रोहित सरधना यहां पहुंचे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अतुल प्रधान पर गाना लिखा था। उन्होंने गाना गाया भी, शेरनी ने शेर जना, नाम अतुल प्रधान है।
विज्ञापन

अतुल प्रधान बृहस्पतिवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि निजी अस्पतालों में इलाज सस्ता होना चाहिए। पॉलिसी बननी चाहिए। डॉक्टरों की फीस, जांच आदि का खर्च कम होकर तय होना चाहिए। निजी अस्पतालों में फीस, जांच और दवाओं के लिए मोटा खर्च लिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए लोग निजी अस्पतालों में रुख करते हैं। इसी तरह निजी स्कूलों में शिक्षा का हाल है। सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं, जबकि निजी अस्पतालों में मोटी फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल पहले कलक्ट्रेट में धरना देना चाहते थे, मगर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्हें विक्टोरिया पार्क में धरना देना पड़ा। विक्टोरिया पार्क में खेल प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए उन पर धरना स्थल बदलने का दबाव है। सोमवार को धरना स्थल बदलने को लेकर घमासान के आसार हैं।

-------
आज होगी दौड़, विजेताओं को मिलेंगी साइकिल
अतुल प्रधान धरना स्थल विक्टोरिया पार्क में रविवार को सुबह 10 बजे से दौड़ करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसका नाम है, एक दौड़ लूट के खिलाफ। इसमें पुरुष और महिला सीनियर वर्ग में 400,800 और 1600 मीटर दौड़ है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों (50 साल से अधिक) के लिए 1600 मीटर दौड़ है। पहला पुरस्कार 5,100 रुपये, दूसरा पुरस्कार 3,100, तीसरा पुरस्कार 2,100 रुपये दिया जाएगा। पहले 10 स्थान पाने वाले विजेताओं को साइकिल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed