{"_id":"6a611a559ac2380b310836ef","slug":"atul-murder-case-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105185-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल हत्याकांड: मानसिक तनाव में था अतुल, मां से कहा था दामिनी मुझे मरवा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल हत्याकांड: मानसिक तनाव में था अतुल, मां से कहा था दामिनी मुझे मरवा देगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। संकेत मिल रहा है कि अतुल लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसने अपनी निजी परेशानियां परिवार या करीबी लोगों से साझा नहीं की थीं।
अतुल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ दामिनी से प्रेम विवाह किया था। इसी कारण वह वैवाहिक जीवन की दिक्कतें किसी को बता नहीं पा रहा था। अतुल को पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार की नजदीकियों पर शक था। उसने दामिनी से इस बारे में सवाल भी किया था। दामिनी ने किसी भी संबंध से इन्कार कर दिया था। इसके बाद भी अतुल का संदेह दूर नहीं हुआ। वह भीतर-ही-भीतर घुटता रहा।
अतुल ने कुछ समय पहले अपनी मां से जान को खतरा बताया था। उसने आशंका जताई थी कि दामिनी उसे मरवा सकती है। हालांकि, उस समय किसी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। दामिनी पहले भी अतुल को खाने में नशीली गोलियां देती थी। पुलिस अब इस पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही है। वह यह जांच रही है कि क्या दामिनी को दवा की सही मात्रा का अभ्यास था। पुलिस सभी साक्ष्यों को जोड़कर इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --