फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atul maheshwari scholarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam
उच्च शिक्षा और अपने सफल भविष्य के सपने को साकार करने के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों ने अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2015 में भाग लिया। रविवार को परीक्षा शहर में दो केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन


मेरठ सहित दूरदराज के इलाकों से आए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल मेरठ कैंट और सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया था। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र व फोटो पहचान पत्र की जांच के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में भेजा गया। कैमरों की निगरानी में पूरी परीक्षा संपन्न हुई। छात्रों ने ओएमआर शीट पर उत्तर दिए। परीक्षा को शांतिपूर्वक सफल बनाने में सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल व सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के पूरे स्टाफ व टीचर्स ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने यहां भी मारी बाजी
बोर्ड परीक्षाओं व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह छात्रवृत्ति परीक्षा में भी छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने अधिक रुचि दिखाई। दोनों केंद्रों पर हुई परीक्षा में छात्रों से अधिक संख्या छात्राओं की रही। सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड तीनों ही बोर्ड से जुड़े विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed