{"_id":"63f686a020090017680730e0","slug":"atul-maheshwari-overhead-bridge-closed-at-one-oclock-in-the-night-people-stuck-in-jam-meerut-news-c-14-1-130152-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रात एक बजे बंद हो गया अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु बंद, जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रात एक बजे बंद हो गया अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु बंद, जाम में फंसे लोग
Thu, 23 Feb 2023 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 23 Feb 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रैपिड रेल का कार्य होने के चलते अतुल माहेश्वरी उपिरगामी मार्ग (मेवला फ्लाईओवर) रात एक बजे से सुबह छह बजे तक बंद कर दिया गया। इससे यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। शादी विवाह से लौट रहे लोग बिजली बंबा बाईपास और एनएच-58 पर जाम में फंस गए। यूं तो यातायात पुलिस भी तैनात थी लेकिन बावजूद इसके जाम नहीं खुलवा सकी।
रैपिड रेल के निर्माण कार्य के लिए 22 फरवरी की रात एक से सुबह छह बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसे देखते हुए रात साढ़े बारह बजे यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। परतापुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाला यातायात शॉप्रिक्स मॉल से आगे दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर की ओर नहीं आने दिया गया। ट्रैफिक शॉप्रिक्स मॉल से डायवर्ट कर बिजली बंबा बाईपास की तरफ से एल. ब्लॉक, तेजगढ़ी होकर निकाला गया।
दिल्ली की ओर से मेरठ शहर आने वाला यातायात परतापुर से एनएच- 58 होते हुए बागपत फ्लाईओवर के नीचे से मलियाना पुलिस चौकी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर व शहर की तरफ फुटबाल तिराहे से होकर निकाला गया। मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात फुटबाल तिराहे से मेवला फ्लाईओवर की तरफ नहीं दिया गया। फुटबाल तिराहे से डायवर्जन होकर बागपत रोड पर मलियाना रेलवे फ्लाईओवर मलियाना चौकी के सामने से होते हुए बागपत फ्लाईओवर एनएच- 58 से होते हुए दिल्ली की तरफ भेजा गया।