फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attractive Rakhis made from waste material

वेस्ट मेटेरियल से बनाई आकर्षक राखियां

Wed, 06 Aug 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Attractive Rakhis made from waste material
नगर पालिका की तरफ से वेस्ट मैटीरियल राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका
सरधना। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्कूलों में बंधन स्वच्छता का थीम पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने वेस्ट पेपर एवं अनुपयोगी सामग्री से सुंदर और आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा विद्यार्थियों को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, होम कंपोस्टिंग, सोर्स सेग्रीगेशन, मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकारी प्रतिबंध और इसके पालन के महत्व पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जोड़ना था, बल्कि उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी था। पालिका टीम की यह पहल नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed