फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted rape of a minor: Hearing on the case against Satsangi Saint Sukh Sagar scheduled for August 1.

Meerut News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बहस एक अगस्त को

Thu, 23 Jul 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a minor: Hearing on the case against Satsangi Saint Sukh Sagar scheduled for August 1.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के आरोप में फंसे सत्संगी संत सुख सागर के मामले में एक अगस्त को बहस होगी। यह मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में दर्ज किया गया था। अभियोजन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय को यह जानकारी दी। आरोपी संत सुख सागर पंजाब के राजपुरा जिले के बसंतपुरा स्थित एक आश्रम से जुड़ा है। यह घटना करीब चार वर्ष पूर्व घटी थी। वह पिछले 10 वर्षों से पीड़िता के परिवार और क्षेत्र में सत्संग करता था। परिवार उसे भगवान स्वरूप मानता था। पीड़िता ने 17 अप्रैल 2022 को अपने परिवार को बताया कि 11 जनवरी 2022 और 14 अप्रैल 2022 को आरोपी ने उससे बलात्कार का प्रयास किया था। उस समय पीड़िता की उम्र 14 साल थी।पीड़िता के परिवार ने सत्संग कमेटी से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कंकरखेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और वह तब से बसंतपुरा गुरदासपुर जेल में बंद है। बुधवार को न्यायालय में आरोपी के कुछ दस्तावेज पर जेल से हस्ताक्षर नहीं आए थे, जिसके कारण बहस नहीं हो पाई। न्यायालय ने अब 01 अगस्त की नई तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed