फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted kidnapping of a class 8 student at gunpoint

Meerut News: तमंचे के बल पर कक्षा आठ के छात्र का अपहरण का प्रयास

Sat, 11 Oct 2025 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a class 8 student at gunpoint
स्कूल से लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने किया प्रयास, पिता के आता देख भागे
विज्ञापन

पिता ने आरोपियों की पहचान का दावा करते हुए पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी कक्षा आठ के छात्र दीपांशु पुत्र मोहित का बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसी बीच वहां पर बाइक से गुजर रहे छात्र के पिता ने बाइक रोकी तो आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की की है।
गांव जटपुरा निवासी मोहित ने बताया कि उनका बेटा दीपांशु जटपुरा गांव की सीमा पर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। शनिवार को कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। कांवड मार्ग पटरी के पुल पर पर वह नल पर पानी पीने के लिए रुका। इसी बीच बाइक पर आए तीन युवकों ने छात्र को अकेला देख तमंचा दिखाकर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर उसके अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे पिता को देख आरोपी भाग गए। परिजनों ने छात्र आरोपियों की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद छात्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed