फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempted child theft at CHC Sardhana, woman arrested

Meerut News: सीएचसी सरधना में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attempted child theft at CHC Sardhana, woman arrested
सरधना। सीएचसी सरधना में शाम पांच बजे पसरा सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में सोमवार को बच्चा चोरी का प्रयास किया गया। प्रसूता के परिजनों की सतर्कता और सीएचसी कर्मचारियों की तत्परता ने बड़ी घटना को टाल दिया। परिजनों के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
दौराला ब्लॉक के गांव दादरी निवासी सौरभ की पत्नी पिंकी को 31 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा के कारण सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। सोमवार की सुबह एक महिला ओटी वार्ड में आई और खुद को मरीजों के परिजनों में शामिल कर लिया। महिला ने कुछ समय तक पिंकी की बेटी को गोद में लेकर खिलाया और वार्ड से चली गई लेकिन दोपहर करीब 12 बजे महिला ने फिर वार्ड में प्रवेश किया और बच्ची को उठाने की कोशिश करने लगी तभी परिजनों ने उसकी हरकतों को देखा और शोर मचाया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान रेशमा निवासी हर्रा थाना सरूरपुर खुर्द के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सीएचसी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे निजी गार्ड तैनात हैं और सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना चेतावनी के रूप में सामने आई है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
तहरीर नहीं मिलने के कारण महिला के खिलाफ शांति भंग का चालान किया गया। अस्पताल में नियमित गश्त बढ़ा दी गई है और सभी कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। -आशुतोष कुमार, सीओ, सरधना


कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए
स्थानीय लोगों ने कहा कि नवजातों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। अस्पतालों में सतत निगरानी और सुरक्षा कड़ी होनी चाहिए। इस घटना ने प्रशासन और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को और अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed