संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे की चिंदौड़ी-समसपुर मार्ग स्थित मुस्लिम राजपूत के कब्रिस्तान की चहादीवारी तोड़कर बुधवार देर रात चोरों ने सरिया चोरी करने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर एकत्रित होकर पुलिस को सूचना दी।
मोहल्ला छोटा बाजार निवासी असलम, भूरा, गुलजार, मुबारिक, बबलू, आरिफ, सुल्तान आदि ने बताया कि उनके कब्रिस्तान चिंदौड़ी-समसपुर मार्ग पर स्थित हैं। बृहस्पतिवार की सुबह असलम कब्रिस्तान पर पहुंचा तो कब्रिस्तान की चहारदीवारी टूटी मिली और कुछ सरिए एक जगह एकत्रित मिले। असलम ने बताया कि चोरों ने दीवार तोड़कर उसमें से सरिए चोरी करने का प्रयास किया। समाज के लोगों ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।