फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to rape a girl in a restaurant on the pretext of a party to celebrate 12th pass

12वीं पास करने की पार्टी के बहाने युवती से रेस्टोरेंट में दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 21 Jun 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl in a restaurant on the pretext of a party to celebrate 12th pass
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की युवती से 12वीं पास करने की पार्टी लेने के बहाने ने दोस्त ने सदर बाजार क्षेत्र के रेस्टोरेंट बुलाया और बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती से मारपीट की। किसी तरह पीड़िता ने खुद को आरोपी से बचाकर पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। सुलेंदर नाम के युवक से उसकी दोस्ती है। सुलेंदर कई दिन से पास होने पर खुद को और अपने दोस्तों को पार्टी देने के लिए युवती से कह रहा था। बृहस्पतिवार को युवती आरोपी के कहने पर सदर बाजार क्षेत्र स्थित लॉयन रेस्टोरेंट एंड होटल में पहुंची। वहां सुलेंद्रर अकेला था, उसके दोस्त नहीं थे। आरोप है कि सुलेंदर ने अपने दोस्तों का नाम लेकर धोखे से युवती को रेस्टोरेंट में बुलाया। आरोपी युवती को रेस्टोरेंट के कमरे में ले गया। युवती ने आरोपी के दोस्तों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कुछ देर में सभी आ जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

युवती ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। गेट खोलने की कोशिश की तो आरोपी ने बंद कर दिया। किसी तरह आरोपी से छूटकर पीड़िता कमरे से बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के अनुसार उसे आरोपी के पते की जानकारी नहीं है। उसने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed