फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to occupy cemetery land, appeal made to the area officer

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे की कोशिश, क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

Sun, 28 Sep 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 28 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy cemetery land, appeal made to the area officer
सरधना। गांव पांचली बुजुर्ग में स्थित कब्रिस्तान से सटी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में ​शि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव पांचली बुजुर्ग में कब्रिस्तान से सटी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सरधना को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर कब्रिस्तान की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास कर रहा है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न कर दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है, वह राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है और इसके साथ ही यहां पुराना कब्रिस्तान भी स्थित है, जिसका वर्षों से सार्वजनिक उपयोग होता आ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में भी गांववासियों ने अवैध कब्जा रोकने के लिए वहां खंभे लगवाए थे, लेकिन आरोपियों ने उखाड़ दिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने इस मामले की जानकारी कई बार पुलिस को दी, लेकिन स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई प्रतीत होती है।उल्टे पीड़ितों पर ही दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्राधिकारी से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर भूमि की पैमाइश और स्पष्ट निशानदेही कराई जाए। कब्रिस्तान और बंजर भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराया जाए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करता है, तो गांव में शांति और सौहार्द बना रहेगा, अन्यथा विवाद गहराकर सामाजिक टकराव का रूप ले सकता है। ज्ञापन देने वालों में बिलाल, आसिफ, शहजाद, हारून, उम्मेद, हुसनू, तरीकत, उसमान, लियाकत, दिलशाद, सद्दाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed