फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to kidnap the bride, newlyweds beaten up and robbed of jewellery

Meerut News: दुल्हन को अगवा करने की कोशिश, नवदंपती से मारपीट कर जेवरात लूटे

Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap the bride, newlyweds beaten up and robbed of jewellery
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शौकत काॅलोनी में रविवार देर रात को बरात के लौटते ही कुछ आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने कार से खींचकर दुल्हन को अगवा करने की कोशिश की। आरोपियों ने दूल्हा अजीम, दुल्हन व महिलाओं से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने दूल्हा-दुल्हन से साेने की चेन, और अंगूठी लूट ली। दूल्हा-दुल्हन व अन्य परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

शौकत कॉलोनी निवासी अजीम का रविवार को निकाह हुआ। उसका आरोप है कि देर रात को जब वह बरात के साथ दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो तभी कुछ आरोपियों ने हमला कर दिया। कार से ही दुल्हन को अगवा करने का प्रयास किया। अजीम ने विरोध किया तो दुल्हन और दूल्हे दोनों के साथ मारपीट की और अजीम के कपड़े फाड़ दिए। हमलावरों ने दोनों से आभूषण लूट लिए। महिलाओं ने बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। चीख पुकार मचने पर परिजन दौड़ कर आए तो हमलवार फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि शनिवार को हल्दी की रस्म के दौरान डीजे बजा रखा था, जिसका आरोपियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने शनिवार को भी मारपीट कर और धमकी दी थी। रविवार सुबह जब अजीम बरात लेकर चला तब भी आने पर धमकी दी थी। इस संबंध में शनिवार रात को ही पुलिस को सूचना दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूल्हे के भाई अजीम के बड़े भाई सलमुद्दीन ने घटना की तहरीर दी। हमलावर कॉलोनी के ही निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना के संंबंध में लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को जांच पड़ताल कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed