फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to illegally occupy pond land, misbehave with Panchayat team

Meerut News: तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, पंचायत टीम से की अभद्रता

Wed, 11 Feb 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Attempt to illegally occupy pond land, misbehave with Panchayat team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित तालाब की भूमि पर कस्बा निवासी आरोपियों ने अवैध कब्जे का प्रयास किया। सूचना पर कब्जा रुकवाने नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीम द्वारा अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अभद्रता की।

नगर पंचायत क्षेत्र में तालाब की भूमि का रकबा लगभग 2910 वर्ग मीटर बताया गया है। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन ने चहारदीवारी कर कब्जा लेकर उसे सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को नगर के एक व्यक्ति ने उक्त चहारदीवारी के अंदर एक और दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। उप जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रूप से बनाई जा रही दीवार को हटवा दिया और भूमि को पुनः मुक्त करा लिया। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारक द्वारा टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। जो भी आदेश होगा उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed