फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to forcibly enter the house and take illegal possession

Meerut News: मकान में घुसकर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास

Mon, 14 Oct 2024 05:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly enter the house and take illegal possession
रोहटा। गांव रोहटा में दबंगों ने एक व्यक्ति के मकान में घुसकर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

थाना रोहटा में दी तहरीर में महिला जुबैदा पत्नी डॉ. जाकिर ने बताया कि पीएनबी बैंक के बगल में उनका पुश्तैनी मकान है। उनका परिवार करीब दो दशक पूर्व काम के सिलसिले में दिल्ली स्थानांतरित हो गया था। शनिवार को मोहल्ले का ही एक व्यक्ति अपने बेटे और आधा दर्जन अज्ञात युवकों के साथ आया और उनके मकान की दीवार तोड़कर अवैध कब्जा करने लगा। साथ ही गली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर इन लोगों ने उक्त मामले को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की। जिससे दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना रोहटा चौकी प्रभारी अनिल कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष की बात सुनकर आरोपी और उसके साथ आए लोगों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने गांव के ही जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की, जिसमें उक्त मकान जुबैदा का ही होना पाया गया। चौकी प्रभारी ने उक्त मामले से अधिकारियों को अवगत कराया।

थाना प्रभारी देवेंद्र गौतम का कहना है कि प्रकरण की जांच कर ली गई है। कुछ लोग मामले को बेवजह सांप्रदायिक रूप दे रहे हैं। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed