{"_id":"6a9adb3904a3809cca0ad3d8","slug":"attempt-to-encroach-upon-barren-land-villagers-protest-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113347-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंजर भूमि पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंजर भूमि पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
गांव खेडी मनिहार में बंजर भूमि के विवाद में थाने में दोनों पक्ष। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना।
गांव खेड़ी मनिहार की बंजर भूमि पर बनाई गई दीवार को एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
दिसंबर 2025 में गांव खेड़ी मनिहार रजबहे के पास स्थित बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास करते हुए गेट लगा लिया था। इसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया था। तहसील टीम ने पैमाइश कराई थी। इसके बाद भूमि पर दीवार करा दी गई थी। आठ माह बाद शुक्रवार को ग्राम पंचायत द्वारा कराई गई दीवार को गिरा दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह काफी संख्या में एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और दीवार गिराने के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने दोनों पक्षों के लोगों को शनिवार को एसडीएम से मिलकर अपना पक्ष और कागजात रखने के आदेश दिए। कहा कि जब तक एसडीएम कोई आदेश नहीं करते, तब तक कोई भी पक्ष कोई कदम नहीं उठाएगा। दीवार गिराने का विरोध करने वालों में पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, ज्ञानेंद्र चौधरी, परवीत एडवोकेट, अशोक कुमार, विशाल आदि मौजूद थे।