फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attainment of God is more important than accomplishment: Krishna Bharadwaj

परमात्मा के नियमों का पालन करें : राजेश सेठी

Sun, 05 Oct 2025 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Attainment of God is more important than accomplishment: Krishna Bharadwaj
- आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग का हुआ आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर के रविवारीय सत्संग में प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि परमात्मा हमारे माता, पिता और सखा हैं। माता-पिता की आज्ञा का पालन करके उनके अनुकूल आचरण करके हम उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त करते हैं। परमपिता परमात्मा ने सृष्टि संचालन में जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका पालन करना चाहिए।
सेठी ने कहा कि परमात्मा का यह सृष्टि यज्ञ निरंतर चल रहा है। वह प्रत्येक प्राणी को अन्न, जल, प्राणवायु प्रदान कर रहा हैँ। हमें भी अपने जीवन में यज्ञ को धारण करना चाहिए। परमात्मा द्वारा बनाए गए संसार को सुंदर और पवित्र बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति द्वेष की भावना न रखें। जितना हम परमात्मा के निकट पहुंचते हैं, उतना ही हमारी आत्मा का आनंद बढ़ता जाता है। परमात्मा के प्रिय होना ही सर्वश्रेष्ठ लक्षण है। हमें सदैव वेदों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीति सेठी, चांदग्रोवर, ऋचा सेठी, सुमन आनंद, सुभाष मल्होत्रा, शिव कुमार भसीन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान विमल मरवाह रहे। इस दौरान अजय गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, करुणा सागर बाली, नेत्र पाल आर्य, कृष्ण कुमार वर्मा, राकेश ओबराय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया
- आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया। राजेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उमेश आर्य ने भजनों से सम्मोहित किया। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि बुद्धिमान व्यक्ति भी कभी-कभी बुद्धिहीन हो जाता है। केकैई भी श्रीराम से प्रेम करती थी। राजा दशरथ से भरत के लिए राज्य मांगा तो उन्होंने कहा कि श्रीराम और भारत में मेरे लिए कोई अंतर नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने भरत के लिए राज्य और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। अध्यक्षता प्रदीप सिंघल ने की। संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर लता गुप्ता, मनीषा, सोम प्रकाश रस्तौगी, अमित कांत, यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed