कोठा संचालिका को चाकू से गोद डाला, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इस जिले में कुछ अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और कोठा संचालिका को चाकू से गोद डाला। जानिए पूरा मामला...
कबाड़ी बाजार में मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक ने कोठा संचालिका को चाकू से गोद डाला। चीख पुकार सुनकर संचालिका की सहायिकाएं पहुंचीं तो हमलावर ने उन्हें भी धमकी दी कि अगर कोई आगे आया तो उन्हें भी काट देगा। कोठा संचालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। आगे पढ़िए क्या था पूरा मामला...
पढ़ें : पत्नी को छोड़ साली से किया था कोर्ट मैरिज, न्यू ईयर पर कर दिया कत्ल, तस्वीरें
मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में कबाड़ी बाजार स्थित लोहे के अहाते में एक कोठा संचालिका रहती है। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे एक युवक कोठे पर पहुंचा। युवक ने कोठा संचालिका को आवाज देकर नीचे बुलाया। गाली-गलौज करते युवक ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख सुनकर कोठे पर रहने वाली सहायिकाएं वहां पहुंचीं।
कोठा संचालिका के मुंह, सिर समेत शरीर में आठ जगहों पर आरोपी चाकू मार चुका था। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर बाजार में अफरातफरी मच गई। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। कोई मामला तो जरूर हुआ होगा। फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/