फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on tractor driver and employees who went to sow jowar

Meerut News: ज्वार की बुवाई करने गए ट्रैक्टर चालक व कर्मचारियों पर हमला

Thu, 04 Jun 2026 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Attack on tractor driver and employees who went to sow jowar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। खिवाई के जंगल में स्थित कृषि भूमि पर ज्वार की बुवाई करने पहुंचे ट्रैक्टर चालक और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खेत की जुताई का विरोध करते हुए उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ितों ने मौके से भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरनावा स्थित श्री गांधी धाम समिति के मंत्री राजपाल त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि समिति की कृषि भूमि खिवाई के जंगल क्षेत्र में स्थित है। बृहस्पतिवार को संस्था का ट्रैक्टर चालक विजयपाल, कर्मचारी राहुल और शिक्षक संजीव के साथ खेत में ज्वार की बुवाई करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान बरनावा निवासी देवेंद्र पुत्र मुंशी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गया और ट्रैक्टर चालक को जुताई करने से रोकने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पीड़ितों ने किसी तरह ट्रैक्टर के साथ मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। बाद में समिति के सदस्य घायलों को लेकर सरूरपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed