{"_id":"61ca1f7d153aac3a5900863e","slug":"attack-on-student-near-mps-meerut-news-mrt5709960101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एमपीएस में छात्र गुटों में भिड़ंत, लाठी डंडों से आल्टो में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एमपीएस में छात्र गुटों में भिड़ंत, लाठी डंडों से आल्टो में तोड़फोड़
Tue, 28 Dec 2021 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पब्लिक स्कूल के सामने कक्षा 12 के एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद सदर बाजार पुलिस ने कार कब्जे में ली है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी युवक एमपीएस में 12वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को वर्चस्व को लेकर उसका पाबली खास निवासी छात्र से विवाद हो गया था। तब दोनो ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पाबली खास निवासी छात्र कई अन्य साथियों के साथ एमपीएस पहुंचा। इसके बाद श्रद्धापुरी के छात्र और उसके भाई से मारपीट की गई।
विरोध करने पर उसकी कार को भी क्षतिग्र्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने पाबली खास निवासी छात्र के दो साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन