फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack on man by balcuti after that attack by breks

व्यक्ति पर बलकटी से हमला, फिर ईंटों से सिर पर प्रहार

Tue, 26 May 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
attack on man by balcuti after that attack by breks
सरधना। छबड़िया गांव में सोमवार सुबह ट्यूबवेल से लौटते समय व्यक्ति को उसके भाई के साले ने बलकटी से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने ईंटों से व्यक्ति के सिर पर कई वार किए। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की वजह संपत्ति है। इस मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सरधना पुलिस के मुताबिक छबड़िया गांव निवासी 45 वर्षीय शौकेंद्र पुत्र बीर सिंह सोमवार सुबह भैंसा-बुग्गी से जंगल स्थित ट्यूबवेल पर गोबर डालकर लौट रहा था। तभी शौकेंद्र के भाई के साले ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि साले ने शौकेंद्र पर बलकटी पर बलकटी से हमला कर दिया। सिर में बलकटी लगने से वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने ईंटों से शौकेंद्र के सिर पर कई वार किए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख खेतों में काम कर रहे किसान उसकी तरफ दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। किसानों ने शौकेंद्र के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। परिजनों के मुताबिक भाई संजय की मौत के बाद उसका साला गांव में ही रहता है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक घटना का कारण संपत्ति विवाद है। इस मामले में परिजनों ने सरधना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed