फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on in-laws in dowry harassment case; three injured, case registered against eight.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न मामले में मायके वालों पर किया हमला, तीन घायल, आठ पर केस

Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Attack on in-laws in dowry harassment case; three injured, case registered against eight.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा/किठौर। गांव ललियाना में दहेज उत्पीड़न के एक मामले में समझौते के लिए पहुंचे मायके पक्ष पर ससुराल वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला, उसका भाई और एक रिश्तेदार घायल हो गए। किठौर पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसौरा निवासी अहमद ने किठौर थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन फरहाना की शादी 30 जून 2024 को ललियाना निवासी अयान से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अयान, जेठ असजद, देवर अदीब, ससुर नजारूल और सास गुलजार फरहाना को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को सुलझाने के लिए शनिवार देर शाम आठ बजे अहमद, फरहाना और रिश्तेदार शेरजमा ललियाना के बाजार वाले मोहल्ले में पहुंचे। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी असजद ने अहमद पर फावड़े से वार किया। इस हमले में अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई फरहाना और शेरजमा को भी पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बचाया।
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed