फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attack for capture illegal land, five family person injured

जमीन पर अवैध कब्जे के विवाद में परिवार पर हमला, पांच घायल

Wed, 26 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
attack for capture illegal land, five family person injured
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में खेत की ढाई बीघा जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग होने की भी बात भी सामने आई है। पुलिस ने पांचों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालात नाजुक देख दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

करनावल निवासी एक भाजपा नेता और दूसरे पक्ष के सतपाल शर्मा के बीच काफी समय से ढाई बीघा खेत की जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। एक माह पहले पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष द्वारा बुवाई की गई गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया था। उस समय भी विवाद होने से बचा था। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया था। वहीं, मंगलवार को थाने पहुंचे सतपाल पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपी पक्ष उन्होंने बार-बार जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियारों के साथ जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से सतपाल पुत्र जयभगवान, अक्षय पुत्र राजकुमार तथा कपिल पुत्र सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर से पंकज तथा राजेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से सतपाल तथा पंकज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पक्ष का नेता साथियों संग मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed