{"_id":"69ebda32f8d2d97bfb05065b","slug":"attack-after-car-collision-on-nh-58-youths-beaten-up-for-chasing-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107822-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएच-58 पर कार टक्कर के बाद हमला, पीछा करने पर युवकों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएच-58 पर कार टक्कर के बाद हमला, पीछा करने पर युवकों को पीटा
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिल्ली- दून नेशनल हाईवे-58 पर सुभारती अस्पताल के पास कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पीछा कर पकड़ लिया गया। परंतु उसने पीड़ित और उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित केवलपुरी निवासी आवेश ने पल्लवपुरम पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई शाहवेज के साथ कार से मोहिउद्दीनपुर परतापुर किसी काम से गया था। काम निपटाने के बाद दोनों वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। हाईवे पर सुभारती अस्पताल के पास पहुंचते ही एक कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। आवेश के अनुसार, उसने दूसरी कार के चालक को आवाज देकर रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भाग निकला।
इस पर आवेश ने उसका पीछा किया और पावली फाटक के पास पहुंच गया। आरोप है कि वहां आरोपी चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और आवेश की कार को घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने आवेश और उसके भाई शाहवेज के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। हमलावरों ने शाहवेज का करीब 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --