फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ATM and withdrew 1.50 lakh in Uttarakhand and Meerut

Meerut News: एटीएम चोरी कर उत्तराखंड व मेरठ में निकाले 1.50 लाख रुपये

Thu, 22 Oct 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
ATM and withdrew 1.50 lakh in Uttarakhand and Meerut
शारदा रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से चुराया था कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से मुंडाली निवासी मदनपाल का केनरा बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने गोला कुआं स्थित एटीएम से 75 हजार रुपये निकाले, जबकि अगले दिन उत्तराखंड के बहादराबाद स्थित एटीएम से भी 75 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर फूल गांव निवासी मदनपाल ने बुधवार को ब्रह्मपुरी थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अक्तूबर को उनके बेटे की शादी थी। शादी की खरीदारी करने के लिए वह 18 सितंबर को ब्रह्मपुरी आए थे। पैसे निकालने के लिए वह शारदा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनका केनरा बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। आरोप है कि कार्ड चोरी करने के बाद आरोपियों ने उनके खाते से रुपये निकालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, 18 सितंबर को आरोपियों ने गोला कुआं स्थित एटीएम से 75 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 19 सितंबर को उत्तराखंड के बहादराबाद स्थित एटीएम से भी 75 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह दो दिनों में खाते से आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से पैसे कटने का मैसेज से पीड़ित परेशान हो गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी की तैयारियों और अन्य कार्यों में व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed