{"_id":"6aad45c93cebee283d07f07a","slug":"athletes-training-affected-by-home-guard-recruitment-meerut-news-c-72-1-mct1009-159623-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होमगार्ड भर्ती के कारण खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होमगार्ड भर्ती के कारण खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। इस कारण स्टेडियम में सुबह के समय यहां आने वाले एथलीट पूरी तरह से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उनका ट्रैक पर प्रवेश वर्जित है। इस कारण शाम काो एथलीट को पूरी ट्रेनिंग कराई जा रही है। सुबह के समय मैदान के अन्य हिस्सों में वह वर्कआउट कर रहे हैं।
स्टेडियम में वर्तमान में लगभग 400 खिलाड़ी एथलेटिक्स में, इसके अलावा 400 से अधिक खिलाड़ी अन्य खेलों का अभ्यास सुबह व शाम दोनों समय करते हैं। सुबह 6 बजे से और शाम 4 बजे से ट्रेनिंग शुरू होती है। 13 सितंबर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस कारण खिलाड़ी सुबह के समय सिंथेटिक ट्रैक पर नहीं जा रहे हैं। खिलाड़ियों को ट्रैक पर जाने की मनाही है। इसलिए खिलाड़ी अब शाम के समय प्रोपर ट्रेनिंग ले रही हैं। जो ट्रेनिंग वह सुबह के समय करते हैं उसके लिए शाम का समय निर्धारित किया गया है। सुबह के समय एक दो एक्सरसाइज व अन्य वर्कआउट कराया जा रहा है। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के एक-दो दिन थोड़ी समस्या रही, लेकिन अब ट्रेनिंग का शेड्यूट बदल दिया गया है। सभी एथलीट को शाम के समय ही पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है उनकी तैयारी में इस कारण कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन