Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assistant Professor recruitment examination to be held at 17 centres on November 19 and 20

Meerut News: 19 और 20 नवंबर को 17 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा

Wed, 18 Nov 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor recruitment examination to be held at 17 centres on November 19 and 20
दो दिन में चार पालियों में 120-120 प्रश्नों की होगी परीक्षा, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 19 और 20 नवंबर को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। दोनों दिन दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जीआईसी के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। पहली पाली के लिए सुबह 7:15 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:15 बजे से प्रवेश शुरू होगा। निर्धारित परीक्षा समय से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन



परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। बायोमीट्रिक डेटा कैप्चरिंग और उपस्थिति पत्रक भरने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग सुरक्षा कर्मियों से तलाशी कराई जाएगी। हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के साथ आइरिस स्कैन और फोटो के जरिये बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डिजिटल घड़ी सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। प्रश्नपत्रों के सीलबंद ट्रंक और पैकेट खोलने की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी की जाएगी। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट अलग से सीलबंद किए जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अलग-अलग रंग के सीलबंद लिफाफों में सुरक्षित रखा जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार श्रुतलेखक की सुविधा मिलेगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का प्रतिपूरक समय भी दिया जाएगा। इसके लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज केंद्र अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed